जिला मराठा समाज 19 को मनाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
बिलासपुर | जिला मराठा समाज बिलासपुर द्वारा 19 फरवरी को राष्ट्र पुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। समाज के अध्यक्ष विक्रम बाकरे ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज चौक बृहस्पति बाजार में शिवाजी की प्रतिमा पर सुबह 7.30 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं सुबह 11 बजे युवाओं की बाइक रैली निकाली जाएगी। जो शहर भ्रमण करते हुए आई तुलजा भवानी मंदिर पहुंचेगी। शाम 5 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल गोल बाजार से तुलजा भवानी मंदिर कुदुदंड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में शाम 7.30 बजे आम सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री अमर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महापौर किशोर राय, पार्षद अंजनी लक्ष्मी, स्नेहलता व अध्यक्षता विक्रम बाकरे करेंगे। शोभायात्रा में जीवंत झांकी सजाई जाएगी