जितना आइडियल होगा कॉलेज, वैसा मिलेगा फंड
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
अब नंबरों के आधार पर कॉलेजों को फंड मिलेगा। नंबर कॉलेजों की साफ-सफाई, संसाधन, नैक से ग्रेडिंग समेत 10 बिंदुओं के आधार पर मिलेंगे, जो उसे आइडियल लेवल पर रखेगा। यूनिवर्सिटी ने इससे संबंधित निर्देश कॉलेजों को दे दिए हैं। यदि कॉलेज इस लेवल पर नहीं आते हैं तो उन्हें फंड से भी हाथ धोना पड़ सकता है। कुछ समय पहले ही कॉलेजों को रूसा से 3-3 करोड़ मिले थे, लेकिन अब उन्हें ग्रांट के लिए मेहनत करनी होगी।
कॉलेजों की जल्द ही रैंकिंग तय होगी। यह रैंकिंग हर साल उनकी स्थिति के अनुसार तय होगी। इसके लिए बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने मापदंड तय कर दिए हैं। कुछ कमरे व कामचलाऊ कॉलेजों को यूनिवर्सिटी के निर्देश के बाद अपनी स्थिति में सुधार करना होगा। जिन दस बिंदुओं पर यूनिवर्सिटी ने 100 नंबर तय किए हैं, उनमें सबसे अधिक नैक से ग्रेडिंग को लेकर है। इसमें 20 नंबर रखे गए हैं। यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को दृष्टि बोर्ड में कॉलेज से संबंधित सारी जानकारी अंकित करने के भी निर्देश दिए हैं।
यह तो कॉलेजों के ऊपर, वह फंड लेना चाहते हैं या नहीं
कॉलेजों के लिए रैंकिंग के जो मापदंंड तय किए गए हैं, उन्हें हर हाल में फॉलो करना होगा। इसके अाधार पर ही कॉलेजों को फंड मिलेगा। अब ताे कॉलेजों के ऊपर ही यह निर्भर होगा कि वे फंड लेना चाहते हैं या नहीं। -डॉ. गौरीदत्त शर्मा, कुलपति, बिलासपुर यूनिवर्सिटी
कॉलेज का नाम व स्थापना वर्ष
कॉलेज की यूनिवर्सिटी से संबद्धता
नैक से मूल्यांकन व इससे प्राप्त श्रेणी
कॉलेज की वेबसाइट व ई-मेल पते का विवरण
कॉलेज में वाई-फाई की जानकारी
संचालित पाठ्यक्रमों की सूची
पढ़ने वाले स्टूडेंट की संख्या
कॉलेज में पदस्थ टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की जानकारी कॉलेज में ग्रंथालय की उपलब्धता व अन्य सुविधाएं कॉलेज की एनएसएस की जानकारी
अब इस आधार पर मिलेगी रैकिंग
कैंपस की साफ सफाई पर 10 अंक
टेक्नोलॉजी के उपयोग या वाई-फाई की सुविधा पर 10 नंबर
एकेडमिक कार्य पर 10 अंक
ड्रिंकिंग वाटर, ऑराे अनिवार्य पर 10 अंक
पेंटिंग, स्लोगन आदि पर 10 अंक
कॉलेज के रिकार्ड अपडेशन पर,10 प्वाइंट
प्लेसमेंट पर 10
नैक से ग्रेडिंग पर 20 अंक
कैंपस की ग्रीनरी व पर्यावरण पर 10
ये होगा दृष्टि बोर्ड में