अब 15 मार्च तक राजस्व समाधान अभियान
बिलासपुर | बिलासपुर संभाग में राजस्व समाधान अभियान का द्वितीय चरण अब 15 मार्च तक संचालित किया जाएगा। राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए संभाग में 23 जनवरी से 5 फरवरी तक राजस्व समाधान अभियान का द्वितीय चरण आयोजित किया गया था। संभागायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि इस अभियान के तहत आयोजित शिविरों में राजस्व संबंधित समस्याओं का प्रभावी निराकरण हुआ है। ग्रामीणों के उत्साह व शिविर में लोगों की भागीदारी को देखते हुए अभियान 15 मार्च बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
व्यवस्था