सांकेतिक हड़ताल आज सराफा दुकानें रहेंगी बंद
बिलासपुर | केंद्र सरकार द्वारा 2 लाख की नगद बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने 10 फरवरी को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। लिहाजा, शहर की सराफा दुकानें भी बंद रहेंगी। बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू सलूजा ने बताया कि शहर में लगभग पौने 2 सौ दुकानें हैं। सभी बंद रहेंगी। सुबह 11 बजे गोल बाजार चौक में एसोसिएशन ने सभा का आयोजन किया है। इसमें पेन कार्ड को अनिवार्य किए जाने से लोगों को होने वाली परेशानी के बारे में बताया जाएगा।
विरोध