अब रिसर्च स्कॉलर्स को एमएचआरडी की ओर से मिलेगी बढ़ी हुई फैलोशिप
बिलासपुर | देशभर के रिसर्च स्कॉलर्स को एमएचआरडी की ओर से अगले हफ्ते तक बढ़ी हुई फैलोशिप मिलेगी। पिछले साल यूजीसी ने फैलोशिप की राशि बढ़ा दी थी, लेकिन स्कॉलर्स को ये नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में अब मिनिस्ट्री ने यूजीसी और एआईसीटीई ऑफिसर्स के साथ मीटिंग की, जिसमें ये फैसला लिया कि एक सप्ताह के भीतर स्टूडेंट्स को फैलोशिप राशि दी जाएगी। यूजीसी ने वेबसाइट में इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है। उक्त फैलोशिप का लाभ लेने वाले स्कॉलर्स संबंधित संस्थानों में संपर्क कर सकते हैं।
पहले गुड न्यूज