एजुकेशन अलर्ट- कल्चर के डॉक्युमेंटेशन के लिए आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध
बिलासपुर| साउथ सेंट्रल जोन कल्चरल सेंटर, नागपुर ने देश के छह राज्यों के कल्चरल रिसोर्स को लेखन, फिल्ममेकिंग और कई अन्य तरीकों से डॉक्युमेंटेशन के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन राज्यों में मध्यप्रदेश के साथ आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना शामिल हैं। देश या विदेश का कि सी भी उम्र का नागरिक इन कामों में पांच साल के अनुभव के साथ आवेदन कर सकता है। इसके लिए www.sczcc.gov.in पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करें। इस वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। फॉर्म को डाउनलोड करने के साथ उसे किस प्रकार भरा जा सकता है। इसे भी विस्तार से बताया गया है। जिससे कोई गड़बड़ी न हो सके।
यूिटलिटी न्यूज