पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • इस गर्मी खूब तपेगा सूरज, 50 डिग्री तक पहुंच सकता है शहर का तापमान

इस गर्मी खूब तपेगा सूरज, 50 डिग्री तक पहुंच सकता है शहर का तापमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भले ही अभी गर्मी की वैसी शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन दस्तक दे दी है। विशेषज्ञों को इस बार शहर का अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। यानी कि जानलेवा गर्मी पड़ने की आशंका है। ऐसा हुआ तो इसका असर बच्चों व बुजुर्गों के अलावा जानवरों पर भी पड़ेगा। भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान इसलिए भी है, क्योंकि फरवरी में ही टेम्प्रेचर 32 डिग्री को छू गया है, जो सामान्य 28 डिग्री से ज्यादा है।

आमतौर पर फरवरी को ठंड का महीना माना जाता है, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के असर से अब फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा पर्यावरण को हानि पहुंचने की वजह से हो रहा है। बारिश और ठंड के दिन घट रहे हैं और गर्मी के दिनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पिछले तीन सालों में मौसम विभाग के आंकड़ों पर बात करें तो पारा मई में 48 डिग्री तक पहुंच गया। इस बार पिछले साल से ज्यादा गर्मी का अनुमान है। अब धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। हवाओं की दिशा धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी होती जा रही है। इससे गर्मी दस्तक दे रही है। फरवरी के दूसरे व तीसरे सप्ताह के साथ ही मार्च की शुरुआत में ही अच्छी गर्मी पड़ने के संकेत हैं। मार्च में लोगों को तेज गर्मी का अहसास होगा। गर्मी का असर शहर के अलावा ग्रामीण व जंगल के इलाकों में भी महसूस किया जाएगा। अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ेगी और लोग गर्मी से खुद का बचाव किए बगैर घर से नहीं निकल पाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। माह के अंत तक तापमान एक-दो डिग्री और बढ़ जाएगा और धूलभरी आंधी के साथ ही लू भी चलेगी। मई में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। पूरे माह रोज ही दिन के 8-10 घंटे तो रात के 7-8 घंटे बेहद गर्म गुजरते हैं। 10 जून के बाद जब प्री-मानसून की बारिश होती है, तब कहीं जाकर गर्मी से राहत मिलती है। 15 फरवरी के पहले ही 32 डिग्री तापमान पहुंच चुका है।

कूलर की मरम्मत
गर्मी का रिकार्ड
गर्मी को लेकर शहरवासी चिंतित हैं। घर व दफ्तर के कूलर को ठीक कराने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही नए कूलर और एयर कंडीशन खरीदने की योजना भी लोग बनाने लगे हैं।

कुछ सालों से सर्वाधिक गर्मी का रिकार्ड बिलासपुर के नाम रहा। यहां रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव से ज्यादा गर्मी पड़ती है। 2013, 2014 और 2015 के मई में यहां के तापमान ने अन्य शहरों को पीछे छोड़ दिया।

पेड़ काटे जा रहे, गर्मी तो बढ़ेगी ही
दो साल पहले लिंक रोड में 110 से अधिक पेड़ों की कटाई कर दी गई। वहीं रायपुर व मुंगेली रोड में भी विकास के नाम पर पेड़ काटे गए। इसका असर निश्चित तौर पर तापमान पर पड़ेगा। बगैर पेड़ों के तापमान में वृद्धि स्वाभाविक है। अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।\\\'\\\' -नंद कश्यप, मौसम मामले के जानकार

तापमान वृद्धि का ऐसा अनुमान
15 फरवरी से 28 फरवरी - 32 डिग्री

1 मार्च से 15 मार्च - 38 डिग्री

15 मार्च से 30 मार्च - 40 डिग्री

1 अप्रैल से 15 अप्रैल - 42 डिग्री

15 अप्रैल से 30 अप्रैल -45 डिग्री

1 मई से 15 मई - 47डिग्री

15 मई के बाद 50 डिग्री (एक या दो दिन)

तीन सालों में गर्मी की स्थिति
मई 2013 - 48.2 डिग्री

मई 2014 48.3 डिग्री

मई 2015 - 48.5 डिग्री

खबरें और भी हैं...