पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संभव नहीं है लीवर और ब्लड की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी को बंधक बनाए जाने मामले में शासन ने हाईकोर्ट में गुरुवार को जवाब प्रस्तुत किया। इसमें बताया गया है कि हाथी आक्रोशित है, इसलिए उसके ब्लड और लीवर का मेडिकल जांच संभव नहीं है। मामले की सुनवाई 16 फरवरी को होनी है। कोर्ट ने शासन से मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी को जंजीर से जकड़ने को लेकर प्रकाशित खबरों पर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका प्रस्तुत की गई है। मामले की सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने शासन से जवाब तलब किया था। मामले में गुरुवार को शासन के तरफ से जवाब दिया गया है। इसमें बताया गया है कि जिस हाथी को पकड़ा गया है, उसका मेडिकल खासकर ब्लड और लीवर का जांच कर पाना संभव नहीं है। हाथी आक्रोशित है और उसके गुस्से को देखकर उसके पास जाना संभव नहीं है। मामले की सुनवाई 16 फरवरी को होगी।

खबरें और भी हैं...