पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांतरागाछी-अहमदाबाद एक्सप्रेस मार्च तक चलेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांतरागाछी से अहमदाबाद के बीच साप्ताहिक एसी स्पेशल मार्च तक चलेगी। इसके फेरे में 30 मार्च तक के लिए वृद्धि की गई है। इस बीच ट्रेन 7 और फेरे तय करेगी। ट्रेन में एसी फर्स्ट की 1, एसी टू और थ्री की 6-6 बोगियां होंगी। ट्रेन अपना फेरा इसी महीने पूरा कर रही थी, यानी यह बंद होने वाली थी। अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। होली के कारण आवाजाही और बढ़ेगी, लिहाजा इसे मार्च तक चलाने का फैसला किया गया है।

इस तारीख को चलेगी ट्रेन: सांतरागाछी-अहमदाबाद (00834) फरवरी में 15, 22 व 29, मार्च में 7, 14, 21 व 28, अहमदाबाद-सांतरागाछी (00833)

फरवरी में 17 व 24, मार्च में 2, 19, 16, 23 व 30 तारीख को चलेगी।

बिलासपुर में टाइमिंग
सांतरागाछी-अहमदाबाद एक्सप्रेस हर सोमवार की दोपहर 2:50 बजे सांतरागाछी से अहमदाबाद के लिए छूटेगी, जो देर रात 1:10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बुधवार की रात 1:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

अहमदाबाद-सांतरागाछी एक्सप्रेस हरेक बुधवार की शाम 4:50 बजे अहमदाबाद से सांतरागाछी के लिए चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को देर शाम 7:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। शुक्रवार की रात 9:05 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

यहां ठहरेगी
खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, सूरत , भरुच, वड़ोदरा, आनंद और नादिआड।

खबरें और भी हैं...