पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • डीएफओ की गाड़ी ने एक साथ तीन बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

डीएफओ की गाड़ी ने एक साथ तीन बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएफओ की गाड़ी ने टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर तीन बाइक को एक साथ टक्कर मार दी। हादसे में दो घायल हो गए। डीएफओ अमिताभ बाजपेयी को कार मिली है। यह गाड़ी रात को अग्रसेन चौक की ओर जा रही थी। रात 10 बजे टेलीफोन एक्सचेंज के पास उसने पहले सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और फिर एक के बाद दो अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों को चोटें आईं हैं। आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक गाड़ी चलाने वाला भाग निकला था। गाड़ी में महिला सवार थी। वह भी नीचे उतरकर कहीं चली गई। लोगों ने उसी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी के सामने डीएफओ बिलासपुर लिखा हुआ है।

खबरें और भी हैं...