पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सेंट्रल जेल में हुई बंदी की मौत के मामले में होगी दंडाधिकारी जांच

सेंट्रल जेल में हुई बंदी की मौत के मामले में होगी दंडाधिकारी जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | केन्द्रीय जेल में दंडित बंदी रामकुमार पटेल, पिता गोविंद राम पटेल निवासी रायगढ़ की अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला दण्डाधिकारी व कलेक्टर ने इस मामले की जांच करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए है। बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के बाद उसे बीमारी हुई, किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई, उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी या नहीं सहित पांच बिंदुओं में जांच की जाएगी। डीएम के आदेश के बाद शीघ्र ही इसकी जांच शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...