मस्तूरी क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, जुर्म दर्ज
बिलासपुर | मस्तूरी क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घटना जयरामनगर व भनेसर के बीच हुई। किसान-परसदा निवासी संतोष पिता सुखनंदन भास्कर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 11 डीए 0138 से जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 10 डी 9138 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में संतोष घायल हो गया। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। खैरा के कोटवार प्रेमदास मानिकपुरी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत जुर्म दर्ज किया है।