पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामूहिक अखंड जाप के साथ शुरू हुआ वसंतोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायत्री शक्तिपीठ विनोबा नगर में बुधवार से तीन दिवसीय वसंतोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन सामूहिक अखंड जप अनुष्ठान हुआ। गुरुवार दोपहर कलशयात्रा निकाली गई। जो गायत्री शक्ति पीठ से शुरू होकर सीएमडी कॉलेज चौक, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा होते हुए हरदेव लाल मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद कलशयात्रा गोल बाजार, सदर बाजार, मध्यनगरी चौक, लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग होते हुए शक्ति पीठ पहुंच कर समाप्त हुई। आयोजन के अंतिम दिन 12 फरवरी की सुबह 8 से 11 के बीच नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व सरस्वती पूजन और शाम 6 से 8 बजे के बीच गायत्री दीप महायज्ञ होगा।

आयोजन
खबरें और भी हैं...