कर्मा और पंथी से दर्शकों का मोह लिया मन
बिलासपुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल शंकर नगर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें मिडिल व प्रायमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झांकी की प्रस्तुति दी। इसमें छात्रों ने कर्मा नृत्य व पंथी नृत्य प्रहसन आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष वल्लभ राव, राकेश लालवानी, रेणुका नगापुरे, हाजी गुलाम मोहीउद्दीन व श्यामसुंदर तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की प्राचार्य सविता तिवारी ने किया।