पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • डॉ. बीसी रॉय फुटबाल का 50वां ताज बिहार के सिर सजा, हारा छत्तीसगढ़

डॉ. बीसी रॉय फुटबाल का 50वां ताज बिहार के सिर सजा, हारा छत्तीसगढ़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
50वीं बीसी रॉय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ टीम को करारी हार मिली है। इसमें बिहार शुरू से खेल का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। वहीं छत्तीसगढ़ टीम के जर्सी नंबर 5 के खिलाड़ी को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। इसमें मुख्य अतिथि महापौर किशोर राय, कलेक्टर अन्बलगन पी. और डीजी जेल थे।

रेलवे क्षेत्र के एनईआई मैदान में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को फाइनल मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच कड़ी टक्कर देखने मिला। इसमें इसमें दोनों टीमें अंत तक गोल करने के लिए जद्दोजहद करते दिखी। जहां पहले हाफ के 6वें मिनट में बिहार ने पहला गोल कर मुकाबले में रोचकता लाई वहीं 30वें मिनट में मेजबान ने बराबरी कर लिया। वहीं सेकेंड हाफ के 16वें मिनट में एक बार फिर बिहार ने बाजी अपने पक्ष में किया और 1 गोल किया। वहीं 20वें मिनट में मेजबान ने मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। यह अंत तक बरकरार रहा। वहीं इसके बाद आयोजकों ने 15-15 मिनट का दो अतिरिक्त समय खिलाड़ियों को दिया, लेकिन दोनों ने एक भी गोल नहीं कर पाया। अंत में मुकाबले का निर्णय ट्राई ब्रेकर प्रणाली से हुआ। इसमें जहां बिहार ने टास जीतकर पहले जर्सी नंबर 3 को भेजा उसके सफल रहने पर 9 नंबर को भेज जो असफल रहा, 11, 15 और 2 नंबर का खिलाड़ी सफल हुआ। वहीं छत्तीसगढ के तरफ से जर्सी नंबर 7, 16 और 8 नंबर के खिलाड़ी सफल रहे। इस दौरान जर्सी नंबर 9 और 17 के असफल होने पर टीम हार गई। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। वहीं लिंगियाडीह स्कूल की छात्रों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरगुझिहा नाचे गाने पर नृत्य प्रदर्शित कर वाहवाही लूटी। इसके बाद खिलाड़ियों का सम्मान अतिथियों ने किया।

प्रतियोगिता जीतने के बाद जश्न मनाते बिहार के खिलाड़ी।

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव व विजय केशरवानी ने बुधवार को खिलाड़ियों को भोजन परोसा।

खबरें और भी हैं...