पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • रेलवे के हिंदी मीडियम स्कूल में मनाया गया एनुअल स्पोर्ट्स डे

रेलवे के हिंदी मीडियम स्कूल में मनाया गया एनुअल स्पोर्ट्स डे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हिंदी मीडियम स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे मनाया गया। एनुअल स्पोर्टस डे व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर गणेश व वशिष्ठ अतिथि यूएसएस राव रहे। एनुअल स्पोर्टस डे में तीन दिनों तक लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों को चार सदन व तीन समूह में बांटकर खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता प्रदर्शित कर आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की।

खबरें और भी हैं...