पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिकायतों की कराएंगे जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिम्स के कर्मचारियों ने प्रबंधन के साथ कुछ एचओडी पर प्रताड़ना और अपमानित करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। इस मामले में पिछले दिनों संचालक चिकित्सा शिक्षा ने आदेश जारी कर दो डाॅक्टरों से अतिरिक्त पद वापस लेने के निर्देश सिम्स के डीन को दिए थे। हालांकि सचिव की फटकार के बाद डीएमई ने आदेश वापस ले लिया, लेकिन कर्मचारियों की शिकायत की जांच कराने का निर्णय लिया था। सिम्स के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सिम्स प्रबंधन के कुछ अधिकारियों, डाॅक्टरों पर प्रताड़ित करने, अपमानित करने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। इसके आधार पर संचालक चिकित्सा शिक्षा ए चंद्राकर ने डाॅ. आर्या और डाॅ. दास से उनका अतिरिक्त प्रभार वापस लेने के लिए डीन विष्णुदत से कहा था। इस आदेश को बाद में वापस ले लिया गया था। शिकायतों की जांच के लिए डीएमई ने दो सदस्यीय टीम बनाई है। इसके सदस्य किसी भी दिन सिम्स पहुंचकर उन कर्मचारियों के बयान ले सकते हैं।

जांच रिपोर्ट सचिव को देंगे
कर्मचारियों ने सिम्स प्रबंधन और कुछ डाॅक्टरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कुछ गंभीर आरोप भी हैं। इसकी शिकायत स्वास्थ्य सचिव से की गई है। कमेटी जांच कर लौटेगी तो रिपोर्ट सचिव को दे सौंपी जाएगी। -ए. चंद्राकर, संचालक चिकित्सा शिक्षा

खबरें और भी हैं...