पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बिजली खंभा शिफ्ट किए बगैर ही बना दी सड़क, दुर्घटना की आशंका

बिजली खंभा शिफ्ट किए बगैर ही बना दी सड़क, दुर्घटना की आशंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क का निर्माण तो शुरू हो गया, लेकिन यहां लगे बिजली के खंभे अभी तक शिफ्ट नहीं किए जा सके हैं। सड़क के बीच में इन खंभों के आने से दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

ट्रांसपोर्ट नगर में सुविधाएं नहीं होने के कारण वह अभी तक आबाद नहीं हो सका है। वहां न सड़क है और न पानी की व्यवस्था। स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती। इसके कारण दुकान व गैरेज का संचालन करने वाले ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। दैनिक भास्कर ने उनकी परेशानियों को उठाया तो नगर निगम प्रशासन ने यहां सड़क निर्माण शुरू कराया है। यहां दिनभर हैवी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़क के बीच आ चुके बिजली के खंभे दुर्घटनाओं को न्योता देंगे। निगम को सड़क बनाने से पहले यहां से बिजली के खंभे शिफ्ट करने चाहिए।

ट्रांसपोर्ट नगर में बन रही सड़क के बीच बिजली खंभा।

सड़क बनाने से पहले खंभे शिफ्ट करें
सड़क के बीच में खंभों के आ जाने से चालकों को वाहन चलाने में परेशानी होगी। रोड बनाने से पहले सभी खंभों को शिफ्ट कर लेना था। सीमेंट की सड़क बनाई जा रही है, इसलिए जरूरी है कि सड़क के किनारे ही बिजली खंभे शिफ्ट किए जाएं। -सुखबीर सिंह, ट्रक चालक

चालकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं
ट्रक में सामान भरकर हम लंबी दूरी तय करके यहां आते हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर में चालकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। हर काम के लिए शहर आना पड़ता है। यहां कम से कम एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो होना ही चाहिए। -प्रमोद तिवारी, ट्रक चालक

बिजली विभाग को लिखा गया है पत्र
सड़क से खंभा हटाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। उनकी तरफ से इस्टीमेट आने के बाद भुगतान कर पोल की शिफ्टिंग कराई जाएगी। सड़क का काम तेजी से चल रहा है, इसलिए विभाग को भी जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। -सुरेश शर्मा, प्रभारी, ट्रांसपोर्ट नगर

क्या कहते हैं ट्रांसपोर्टर
ट्रांसपोर्टरों की परेशानी बढ़ जाएगी
बिजली का खंभा हटाने के लिए कांक्रीट की सड़क तोड़नी पड़ेगी। एक तो इतने दिनों बाद सड़क का निर्माण हो रहा है, इससे ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलती, लेकिन खंभा नहीं हटाया गया तो परेशानी और बढ़ जाएगी। -राजेंद्र चौधरी, ट्रक चालक

खबरें और भी हैं...