पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनटीपीसी सीपत के नए समूह महाप्रबंधक बने असीम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | एनटीपीसी के सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन में बुधवार को समूह महाप्रबंधक असीम कुमार सामंत ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कार्यकारी निदेशक व्हीबी फडणवीस से प्रभार लिया। पदोन्नति पर दक्षिण क्षेत्रीय कार्यालय में उनका तबादला हुआ है। सामंत ने जुलाई, 1983 में कोलकाता यूनिवर्सिटी से बीई मैकेनिकल की डिग्री प्राप्त की। सामंत ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुअात सितंबर, 1983 में एनटीपीसी में कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में की। उन्हें एनटीपीसी में लगभग 33 साल का अनुभव प्राप्त है। वे एनटीपीसी के फरक्का, कोरबा, कहलगांव, क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्वी क्षेत्र-1, सिम्हाद्री व कुडगी परियोजना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। कुडगी व सिम्हाद्री परियोजना में समूह महाप्रबंधक के पद पर भी उन्होंने काम किया हैै।

खबरें और भी हैं...