पंचवटी स्कूल में जूनियर ने सीनियर छात्रों को दिया फेयरवेल
बिलासपुर | पंचवटी हिंदी व इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी आयोजित कर विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपीएस अरोरा थे। अरोरा ने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन 11वीं कक्षा की छात्रा मीना ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शिक्षिका नेहा रजक ने सरस्वती वंदना, स्वाति रजक ने आधुनिक क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने मिलकर समूह लोक नृत्य, गायन, व गरबा जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी व सबसे अनुशासित विद्यार्थी का पुरस्कार अमन सोमावार को दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन कक्षा 11वीं के छात्र पुरुषोत्तम पटेल ने दिया। इस अवसर पर नेहा रजक, रीना डे, तरनजीत, कुलविंदर, सुमिंदर आदि उपस्थित रहे।