बीएससी प्रथम वर्ष के भौतिक शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा आज
बिलासपुर | डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के भौतिक शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 12 फरवरी को रखी गई है। परीक्षा सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। वहीं बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा 14 और 15 फरवरी को होगी। बीएससी अंतिम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 18 फरवरी को होना तय किया गया है। छात्र अधिक जानकारी के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक अंबलकर से संपर्क कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष ने सभी छात्रों को समय से कॉलेज परिसर में प्रायोगिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने कहा है।