पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर लगा ली थी फांसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपत क्षेत्र में युवती ने छेड़खानी के आरोपी युवक की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाई थी। सुसाइड नोट व मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

सीपत क्षेत्र के ग्राम भिलमी निवासी अंबालिका पिता स्व. श्याम सुंदर 21वर्ष ने 10 नवंबर 2015 को घर में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया था। पुलिस को युवती के घर से सुसाइड नोट मिला था। इसमें गांव के ही मगत राम सूर्यवंशी को उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 28 अगस्त 2015 को आरोपी युवक ने युवती के घर घुसकर उससे छेड़खानी की थी। उसने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक को पुलिस ने धारा 45, 354, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया था। आरोपी जेल से छूटा तो युवती को फिर से परेशान करने लगा।

सुसाइड नोट मिला, फिर भी दो माह बाद एफआईआर
जिस दिन युवती ने फांसी लगाई थी पुलिस को उसी दिन उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला था। इसके बाद भी पुलिस ने जुर्म दर्ज करने में दो महीने लगा दिए। कुछ दिन पहले मर्ग जांच के पेंडेंसी मामलों पर पुलिस अफसरों ने सीपत पुलिस को फटकार लगाई थी। इसी के चलते एफआईआर हुई।

खबरें और भी हैं...