राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों का हुआ सम्मान
बिलासपुर | डीपी विप्र कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार आशीष मिश्रा व सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार लीना साहू को दिया गया। इतने वर्षों के रासेयो में विशेष योगदान के लिए मो. मुजफ्फर हुसैन व दीपक व्यास को लाइफटाइम पुरस्कार दिया गया। पुरे साल कॉलेज के कार्यक्रम में खास योगदान देने के लिए रघुनंदन पटेल, नेहा विश्वकर्मा, माधुरी विश्वकर्मा, धनेश रजक, राजू साहू, प्रीति शर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया।