प्रतिभागियों की समस्याओं और शंकाओं का किया गया समाधान
एसईसीएल में गुरुवार को सतर्कता व विभागीय जांच पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने आए प्रतिभागियों की जिज्ञासा और शंकाओं का समाधान वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। दिन भर चली कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने एक-एक चीजों की गंभीरता बताई और सवालों के जवाब दिए।
एसईसीएल के इंदिरा विहार स्थित मानव संसाधन विकास विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी जी. जनार्दन, आईपीएस मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास पीके अग्रवाल, महाप्रबंधक सतर्कता डी. चंद्राकर व मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त उप-महाप्रबंधक सतर्कता उदय चटर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कंपनी मुख्यालय एवं क्षेत्रों के विभिन्न डिसिप्लिन के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। द्वितीय सत्र इंटरएक्टिव सेशन में मुख्य वक्ता व महाप्रबंधक सतर्कता ने प्रतिभागियों की जिज्ञासा और शंकाओं का समाधान किया।
एसईसीएल में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विभागीय अधिकारी।