भाजपा पूर्वी मंडल ने मातृछाया में मनाई लखीराम की जयंती, जरूरत की सामग्री दी
बिलासपुर | भाजपा के पितृ पुरुष लखीराम अग्रवाल की जयंती पर भाजपा पूर्वी मंडल ने कुदुदंड स्थित मातृछाया सेवा आश्रम में जरूरत की सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि उदय मजुमदार, मंडल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता, महापौर किशोर राय, रश्मि मौर्य, सीमा टेकवानी समेत भाजपा पूर्वी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।