नागरिक बैंक के बकायादार ब्याज में छूट के लिए 29 फरवरी तक आवेदन दें
बिलासपुर | सदर बाजार स्थित बिलासा महिला नागरिक सहकारी बैंक के बकायादारों के लिए योजना लागू की गई है। पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर ने बताया कि एकमुश्त समझौता योजना के माध्यम से बकायादारों को 31 मार्च 2012 तक के मूलधन व ब्याज का भुगतान करने पर तीन वर्ष के ब्याज में छूट दी जा रही है। यदि बैंक के ऋणी सदस्य इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो 29 फरवरी तक उन्हें आवेदन करना होगा।