पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल कर दी स्थगित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| पंचायत और शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ पंचायत आैर नगरीय निकाय शिक्षक संघ ने 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने निवास में संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें छठवां वेतनमान के साथ शासकीयककरण कर संविलियन करने समेत अन्य मांगों के बारे में बताया। मंत्री चंद्राकर ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते मुख्य सचिव पंचायत एमके राउत से इस मामले में चर्चा कर उचित निर्णय लेने की बात कही। शिक्षामंत्री केदार कश्यप ने भी उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...