रमन के गोठ में मिली योजनाओं की जानकारी
बिलासपुर | रमन के गोठ कार्यक्रम का रेडियो प्रसारण में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ तीज-त्योहार की शुभकामनाएं भी मिली। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने प्रसारण सुना। रेडियो सुनने के बाद सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में दिखाई दिया। शहर के देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन में रमन के गोठ के छठवां प्रसारण को सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था की गई। इसमें विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाएं, गणमान्य नागरिक, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्रा मौजूद थे। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को सुनने के बाद स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हुए कहा कि अब रमन के गोठ सुनने के लिए हर माह इंतजार रहता है। मुख्यमंत्री विभिन्न तीज-त्यौहारों की शुभकामनाएं देने के साथ ही तात्कालिक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हैं।