लूट के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर | तोरवा थाना अंतर्गत चार माह पहले मार्केट से घर जा रही एक महिला से लूटपाट करने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने उसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। नाबालिग आरोपी कासिमपारा के पास 52 वर्षीय पी सरस्वती पति स्व. भीमाराव सरस्वती के हाथों से 40 हजार नगद और मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। तब से पुलिस उसे खोज रही थी। सूचना के बाद उसे उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया।
दो लोगों के साथ की मारपीट
बिलासपुर | पावर हाउस चौक के पास रविवार रात किसी ने दो लोगों से मारपीट की। पुलिस ने दोनों को एबुंलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत स्थिर है। इनमें बलदाऊ सिंह और रघुपाल शामिल हैं। दोनों मारपीट करने वाले आरोपी को नहीं पहचानने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने मामले में धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।