गैस गोदामों की सुरक्षा को लेकर दी गई ट्रेनिंग
बिलासपुर | गैस गोदामों की सुरक्षा को लेकर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रम कुमार ने बिलासपुर क्षेत्र के सभी एजेंसियों के गोदाम कीपर व मैकेनिकों को ट्रेनिंग दिया। उन्होंने गैस डिलिवरी मैन को गैस सुरक्षित तरीके से ग्राहक तक पहुंचाने और मैकेनिक को सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया। साथ ही गोदाम कीपरों को बताया कि कैसे वे गोदाम को सुरक्षित कर सकते हैं। इस दौरान बालाजी गैस के संचालक कृष्ण कुमार सेलारका, शारदा गैस के सुभाष जायसवाल, वर्तिका इंडेन से विजय कृष्ण अग्रवाल, महामाया इंडेन से प्रवीण अवस्थी, त्रिवेणी इंडेन बिल्हा से अनुपमा दुबे, गोदाम कीपर, मैकेनिक आिद मौजूद थे।