भारतीय जनता युवा मोर्चा आज फूल चौक से िनकालेगी आक्रोश रैली
बिलासपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा आज 15 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे गोल बाजार फूल चौक में एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश तम्बोली एवं महामंत्री पंकज तिवारी ने बताया कि आक्रोश मार्च के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आतंकी अफजल गुरू और भारत में पाकिस्तान के पक्ष में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में लगाए गए नारों का विरोध करेगी और आतंकी अफजल गुरु के साथ राष्ट्र के गद्दार नेताओं का भी सच उजागर करेगी। उन्होंने बताया कि रैली के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।