पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • मराठा युवा मंडल के आयोजन में जुटे 52 लोग, जरूरतमंदों को मिलेगा जीवन

कपल्स ने पहले रक्तदान किया फिर एक-दूजे से किया प्रेम का इजहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. मराठा युवा मंडल ने इस वेलेंटाइन डे पर अनोखी शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने सिम्स के सामने स्थित बिलासा ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। कैंप में 52 लोग पहुंच गए। कतार में खड़ी 17 महिलाओं के हाथों में गुलाब का फूल। सभी की नजरें इनकी ओर ही टिकी हुई थीं। कोई समझ ही नहीं पा रहा था कि आखिर ये गुलाब का फूल लेकर क्यों आई हैं।
एक-एककर सभी 52 लोगों ने रक्तदान किया। इस बीच रक्तदान करने के बाद बेड पर 17 कपल्स ने एक-दूसरे को फूल देकर अपने प्रेम का इजहार किया तो अन्य रक्तदाताओं और युवा मंडल के सदस्यों ने तालियां बजाकर, उनकी इस नई पहल और सलीके का स्वागत किया।
कुछ नया करने की थी चाहत
शिविर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे डॉ. अखिलेश देवरस ने कहा कि हमने इस बार कुछ अलग अंदाज में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने को सोचा था। रक्तदान कर ऐसा किया भी। इससे हमेंं जो संतुष्टि मिल रही है, दूसरे अंदाज में नहीं मिलती।
हर बार करेंगे सेवा कार्य
नवदंपती रघुनंदन गोवर्धन व मानसी का कहना है कि रक्तदान करने से उनके वेलेंटाइन डे मनाने की सच्ची सार्थकता सिद्ध हुई है। कोशिश होगी कि हर वेलेंटाइन डे पर वे सेवा कार्यों से प्रेम का पर्व मनाएं।
कैंसर पीड़ित को दी गई सहायता
रक्तदान शिविर के दौरान सिम्स से एक कैंसर पीड़िता का पति ब्लड के लिए पहुंचा हुआ था। उसे तत्काल दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी। उसने बताया कि वह बहुत गरीब है। जब डॉक्टरों ने उसे दो यूनिट खून की व्यवस्था करने की बात की तो उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। अस्पताल के बाहर निकला तो पता चला कि रक्तदान शिविर लगा हुआ है, सोचा कि यहां से संभवत: उसे मदद मिल जाएगी। उसकी व्यथा सुन मंडल के सदस्यों ने उसे ब्लड देने की पहल की। इस पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. घाटगे ने सिम्स से कैंसर पीड़िता की डिटेल ली। उसकी वास्तविक आर्थिक स्थिति का जायजा लेते हुए उसे नि:शुल्क दो यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें कपल्स की फोटोज...
खबरें और भी हैं...