पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता| सेमीफाइनल में मेजबान ने हरियाणा को 4 0 से हराया

फुटबाल के फाइनल में पहुंचा छत्तीसगढ़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. रेलवे क्षेत्र के एनइआई मैदान में चल रही राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मेें छत्तीसगढ़ ने की टीम ने हरियाणा को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
50वीं डाॅ. बीसी राय ट्राफी अंडर-19 जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता रेलवे एनइआई फुटबाल मैदान में आयोजित की जा रही है।
जिला फुटबाल संघ व छग प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने मैच के प्रारंभ से ही हावी रही।
8वें मिनट में पहला गोल जर्सी नंबर 10 शिशिर पुष्ट ने किया। इसके बाद दूसरा गोल 25वें मिनट में सुनील लोहार ने किया। हरियाणा की टीम के खिलाड़ी पूरे मैच में लगातार गोल करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद तीसरा गोल 83वें मिनट में जर्सी नंबर 16 घनश्याम और चौथा गोल 90वें मिनट में सुनील लोहार ने किया।
टीम ने 4-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीम के कोच लांबा पूरे समय अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते नजर आए। सोमवार के मैच के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया रहे।
प्रतियोगिता के दौरान जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ विजय केशरवानी, अभय नारायण राय, राकेश शर्मा, धीरेंद्र केशरवानी, केदार खत्री उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...