बिलासपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से छत्तीसगढ़ के लिए 19 रेल सुविधाओं की मांग की है। उन्हाेंने ट्रेनों के विस्तार, नवीन कोचिंग डिपो से लेकर चार नई रेल लाइनें, रोड ओवरब्रिज, अंडरब्रिज जैसे कार्यों की मंजूरी पर जोर दिया है। उन्होंने वो सुविधाएं मांगी है, जिसकी प्रदेश को तत्काल आवश्यकता है। रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने इन मांगों की जानकारी दैनिक भास्कर को दी है।
इसलिए जरूरी:
राजधानी व संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के विस्तार से छत्तीसगढ़ देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ेगा। दो ट्रेनों के इतवारी तक विस्तार से वनांचल के लोगों को इलाज के लिए नागपुर जाने की सुविधा मिलेगी। कोरबा-रायपुर इंटरसिटी से ऊर्जाधानी कोरबा, न्यायधानी बिलासपुर का जुड़ाव रायपुर से होगा। लखनऊ के लिए गरीबरथ की ही सुविधा है। कानपुर के विस्तार से एक और ट्रेन मिलेगी।
इन ट्रेनों का विस्तार
-छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को कोरबा से चलाएं।
-कोरबा-रायपुर इंटरसिटी शुरू करें।
-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का डेली करें।
-राजधानी एक्सप्रेस को हफ्ते में दो की जगह तीन दिन चलाएं।
-अंबिकापुर-दुर्ग-अंबिकापुर को इतवारी तक चलाएं।
-गोंदिया-बरौनी-गाेंदिया को भी इतवारी तक बढ़ाएं।
-दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस को लखनऊ तक चलाएं।
नई रेल लाइनें
-चिरमिरी से नागपुर हाल्ट तक नई लाइन। -उसलापुर-डोंगरगढ़।-रायपुर-झारसुगुड़ा। -अंबिकापुर-बरवाडीह।
यहां चाहिए कोचिंग डिपो
कोचिंग डिपो दुर्ग को अपग्रेड करने के साथ ही कोरबा में कोचिंग रैक मेंटेनेंस फैकल्टी व रायगढ़ में कोचिंग टर्मिनल बनाने की मांग की गई है। इन कामों को मंजूरी मिली तो जोन की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ेगी।
नई ट्रेनों को शुरू करने में मदद मिलेगी।
ये सुविधाएं भी चाहिए
15 स्टेशनों का प्लेटफार्म हाईलेवल करने, छोटे स्टेशनों में भी शेड बनवाने, कोतरलिया, कोथारीरोड, सरगबुंदिया, उरगा स्टेशन में फुट ओवरब्रिज, बिलासपुर रेलवे यार्ड की रिमोडलिंग कामों को भी मंजूरी देने प्रस्ताव सौंपा है।