पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • खसरा, बी वन, पंचशाला, डायवर्सन व रजिस्ट्री के कागज करने होंगे पेश

इमलीपारा के 91 रसूखदार व्यापारियों को आज देना ही होगा निगम को जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. इमलीपारा के 91 रसूखदार व्यापारियों को 14 फरवरी को हर हाल में नगर निगम को जवाब देना ही होगा। निगम ने इन्हें नोटिस जारी इस दिन तक खसरा, बी-वन, पंचशाला, डायवर्सन के साथ ही रजिस्ट्री के कागजात जमा करने का दिया था। व्यापारियों का जवाब आने के बाद निगम प्रशासन कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा।

नगर निगम सड़क चौड़ी करने इमलीपारा की अपनी दुकानें तोड़ना चाहता है। इसके लिए निगम ने कई बार दुकानें खाली करने व्यापारियों को नोटिस भी दिया था, लेकिन व्यापारी दुकान खाली करना नहीं चाहते। नगर निगम ने सख्ती दिखाई तो कुछ व्यापारी हाईकोर्ट चले गए, जहां उनके मामलों की सुनवाई चल रही है।
कोर्ट ने निगम को दुकानों की सीमांकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। दो चरणों में हुए सीमांकन में इमलीपारा स्टेडियम गेट से पुराना बस स्टैंड और पुराना बस स्टैंड से टैगोर चौक तक सड़क पर 104 रसूखदारों का कब्जा होने का खुलासा हुआ है। इधर, निगम ने 91 व्यापारियों को अपना पक्ष रखने कहा है। इसकी मियाद 14 फरवरी को खत्म हो जाएगी।
इन रसूखदारों का है सरकारी जमीन पर कब्जा
नगर निगम की सरकारी दुकानों पर कब्जा करने में जीत कांटीनेंटल, सिटी सेंटर, सत्या ऑटो मोबाइल, रामा ट्रेड सेंटर, कार शो रूम, शेवरलेट कार सर्विस सेंटर, प्ले हाउस, होटल रीगल, सत्य सांई प्लाजा, अली अहमद बस, आनंद फर्नीचर, जगन्नाथ मंगलम व महामाया सेल्स आदि शामिल हैं। इनमें जीत कांटीनेंटल के ऊपर 50 फीट और सिटी सिटी सेंटर पर करीब 20 फीट जमीन करने का आरोप है।
नगर निगम के लिए डेडलाइन है 28 फरवरी
इमलीपारा मामले में कोर्ट में पिछली सुनवाई 28 जनवरी को हुई थी। इस दिन कोर्ट ने सरकारी जमीन चिह्नांकित करने के साथ ही जवाब पेश करने निगम को 4 सप्ताह का समय दिया था। इस लिहाज से यह समय फरवरी की आखिरी तारीख को पूरा हो जाएगा। यही वजह है कि निगम ने भी व्यापारियों को जवाब पेश करने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया है, ताकि इसके बाद वे भी कोर्ट में जवाब देने के लिए अपनी तैयारी कर सके।
14 फरवरी तक का समय
व्यापारियों को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 14 फरवरी तक का समय दिया गया है। इनका जवाब आने के बाद ही निगम अपना जवाब कोर्ट में पेश करेगा।
- जुगल सिंह, प्रभारी अधिकारी, नगर निगम
खबरें और भी हैं...