पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस स्टैंड से टैगोर चौक तक 14 रसूखदारों का कब्जा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. पुराना बस स्टैंड चौक से टैगोर चौक तक 14 रसूखदारों ने सड़क की जमीन पर कब्जा कर प्रतिष्ठान बना लिए हैं। इनमें से एक जीत कांटीलेटल का सबसे अधिक 50 फीट कब्जा है, जिसके कारण सड़क 98 फीट की रह गई है, जबकि रिकार्ड में सड़क 150 फीट की है।
इसके संचालक को नाेटिस जारी कर दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य 13 कब्जाधारियों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।
इमलीपारा से टैगोर चौक तक सरकारी जमीन पर कब्जा का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सरकारी जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से लगातार कई दिनों तक इमलीपारा से पहले पुराना बस स्टैंड और फिर पुराना स्टैंड से लेकर टैगोर चौक तक जमीन की नापजोख की गई थी।
इस दौरान कई बार विवाद भी हुआ था। पिछले दिनों तहसीलदार पीसी कोरी ने इसकी रिपोर्ट निगम आयुक्त रानू साहू को सौंप दी है। रिपोर्ट में 14 बेजाकब्जाधारियों के नामों का उल्लेख है। रिपोर्ट में जीत कांटीलेटल का 50 फीट, सिटी सेंटर का 20 फीट कब्जा होना बताया गया है।
इनका है कब्जा
जीत कांटीलेटल, सिटी सेंटर, सत्या ऑटो मोबाइल, रामा ट्रेड सेंटर, कार शो रूम, दो एटीएम, सेवरलेट कार सर्विस सेंटर, प्ले हाउस, होटल रीगल, सत्य सांई प्लाजा, अली अहमद बस, आनंद फर्नीचर, जगन्नाथ मंगलम व महामाया सेल्स।
सभी को नोटिस, दिया जा रहा है अंतिम अवसर
इस मामले में सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। हाईकोर्ट का आदेश है कि इसमें सभी को सुनवाई का आखिरी मौका दिया जाए। इसलिए नोटिस जारी होने के एक हफ्ते में सभी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।''
-रानू साहू, आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर
खबरें और भी हैं...