पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बहतराई के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दिन में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी, रात में करता था चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. बहतराई के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात को शातिर चोर ने अंजाम दिया था। वह दिन में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था और रात में चोरी। उसके पास चोरी की आधा किलो चांदी जब्त की गई है। इसे वह बाइक में सीट के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गश्त के दौरान बहतराई के पास ही गिरफ्तार किया।

8 फरवरी को बहतराई के हनुमान मंदिर में चांदी के तीन छत्र गायब हो गए थे। पुलिस चोरों की पतासाजी में जुटी रही। गुरुवार रात सरकंडा थाने का हेड कांस्टेबल चिरौंजी राम राठौर गश्त पर निकले थे। उन्हें बहतराई के पास बाइक में एक युवक आते दिखा। उसने रोका। तलाशी के दाैरान युवक के पास हथौड़ा, आरी, कुंदा उखाड़ने व ताला तोड़ने के औजार मिले।
पूछताछ में उसने खुद को ट्रक ड्राइवर बताकर हेड कांस्टेबल को बरगलाने का प्रयास किया। संदेह पर थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। युवक मरवाही क्षेत्र का शातिर चोर लोटन उर्फ भगवानदीन 33वर्ष निकला। वह अमेरी टिकरा का रहने वाला था।
वह इससे पहले 15 चोरियां कर चुका है। वह सिरगिट्टी स्थित एक सिक्युरिटी कंपनी में गार्ड था। यहीं पर किराए के मकान में रहता था। करीब 8-9 साल पहले से वह बिलासपुर में था। वर्तमान में तिफरा में किराए से मकान लिया था। पकड़े जाते समय वह फिर चोरी करने के इरादे से बहतराई की ओर ही गया था। पुलिस ने उसकी नई बाइक को भी जब्त कर लिया।
खबरें और भी हैं...