पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी का झांसा देकर अनाचार, शिकायत दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर. दैहिक शोषण के बाद परित्यकता महिला के मां बनने के मामले में लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने पीड़त के पिता कि लिखित शिकायत ले ली है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी अपराध दर्ज नहीं किया है।
तखतपुर थाना क्षेत्र के गांव में परित्यगता महिला ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में पीड़ित महिला के पिता सोमवार को ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचा। उसने घटना की लिखित शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज करने मांग की है।
पिता ने बताया उसकी बेटी रजा पोल्ट्री फार्म में काम करती थी। उसका आरोप है पोल्ट्री फार्म के मैनेजर ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद वह लगातार उसका शोषण करता रहा।
सोमवार को उसकी बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी देने के बाद अब युवक बेटी व बच्चे को अपनाने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने शिकायत ले ली है।
खबरें और भी हैं...