पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ओमनगर में दो लाख रुपए की चोरी, जाते समय पुरानी पेंट छोड़ गए थे चोर

गांजा पीया, चोरी कर ठेकेदार की पेंट पहन भाग निकले, बाद में पकड़े गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ओमनगर में दो लाख रुपए के सामान की चोरी हो गई। ठेकेदार परिवार समेत मेला देखने गया था। इसी बीच चोर छत के रास्ते भीतर पहुंचे। कमरे में गांजा पीया, नाइट्रा टेबलेट, मिक्चर-बिस्किट खाई और सामान समेटने के बाद ठेकेदार की पेंट पहनकर भाग निकले। वे अपनी पुरानी पेंट छोड़ गए। एफआईआर के 6 घंटे के भीतर नाबालिग चोर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ओमनगर जरहाभाठा निवासी संतोष कुमार रात्रे उर्फ राजू पेंटर पिता जोधा रात्रे ठेकेदार है। उसका भतीजा जय रात्रे भी साथ में रहता है। सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोर 9 फरवरी को छत के रास्ते घर में घुस गए। आलमारी खोली और भीतर से सोने, चांदी के जेवर व 49 हजार रुपए समेत करीब दो लाख रुपए का माल पार कर दिया।
चोरों ने जय के कमरे से एलसीडी भी चोरी कर ली। चोरों ने शायद पता था कि परिवार बाहर गया है, इसीलिए वारदात के दौरान उन्होंने भीतर गांजा पीया, नाइट्रा टेबलेट भी खाया। इसी तरह फ्रिज से मिक्चर व बिस्किट निकालकर चोर खा लिए। पुलिस ने इनके अवशेष जब्त किए हैं। पुलिस ने वारदात में नशेड़ियों के शामिल होने की आशंका जताई है।

जय की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर के 6 घंटे के भीतर ही चोरों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। इनमें आशीष लाल 22वर्ष कुम्हारपारा ,राजा प्रजापति तालापारा तथा नाबालिग शामिल है। संतोष कुमार की चोर बेटियां हैं। एक की शादी होने वाली है। उसी के लिए पैसे व गहने जोड़कर रखे थे।
सामान बेचने ग्राहक ढूंढ़ रहे थे पुलिस को सूचना मिल गई
आरोपियों ने मकान से कैमरा व कुछ इलेक्ट्राॅनिक सामान भी पार किए थे। इन्हें बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई और पकड़े गए।
खबरें और भी हैं...