पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिन जाया, तीसरे दिन छुट्‌टी... वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने बचे सिर्फ दो दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या सुधरवाने के लिए चल रहे शिविर की तारीख पांच दिन बढ़ाकर 30 सितंबर की थी, लेकिन इनमें से दो दिन जाया हो गए। दरअसल, शुक्रवार को कर्मचारी पहुंचे ही नहीं, शनिवार को ट्रेनिंग थी और रविवार को छुट्‌टी पड़ गई। अब मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। प्रशासन का दावा है कि अगले दो दिन शहर के सभी वार्डों में शिविर लगाकर मतदाताओं से आवेदन लिए जाएंगे।

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पूर्व में 11 से 22 सितंबर तक शहर के 56 स्थानों पर शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के लिए आवेदन लिए गए। महज 20 हजार आवेदन ही आए। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के आग्रह पर राज्य निर्वाचन आयोग ने आवेदन लेने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी। इसके बाद जिन कर्मचारियों की ड्यूटी शिविरों में लगाई गई, उन्हें वापस जाकर आवेदन लेना था, लेकिन शुक्रवार को वे शिविरों में पहुंचे ही नहीं। शनिवार को उन्हें सामान्य निर्वाचन के लिए लालबहादुर शास्त्री स्कूल में ट्रेनिंग में बुला लिया गया। दरअसल, जिन कर्मचारियों की ड्यूटी मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभिहित अधिकारी के रूप में लगाई गई है, वही सामान्य निर्वाचन में बीएलओ भी हैं।
अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सामान्य निर्वाचन में मतदाता पुनरीक्षण की ट्रेनिंग देने के लिए बुलवाया गया था। इधर, शिविर में कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से नाम जुड़वाने पहुंचे लोग भटकते रहे और आवेदन नहीं कर सके। इधर अधिकारी शहर के 57 स्थानों पर पहले की तरह अगले दो दिनों तक शिविर लगाकर कर्मचारियों की मौजूदगी में आवेदन लेने का दावा कर रहे हैं।
तीन लाख से ज्यादा वोटर हो जाएंगे
नगर निगम के सभी वार्डों को मिलाकर अब तक की स्थिति में 2.84 लाख से ज्यादा वोटर हैं। अब तक 20 हजार ने नाम जोड़ने व करीब दो हजार ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। ऐसे मंे शहर के 66 वार्डों को मिलाकर वोटरों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो जाएगी।
गायब रहने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं

जिन कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाई गई है, वे गायब मिलते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उन्हें सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच उपस्थित रहकर लोगों से आवेदन लेना होगा। आवेदनों को संभालकर स्थानीय निर्वाचन कार्यालय लाने का जिम्मा भी उन्हीं का होगा।

शिकायत हो तो यहां फोन करें

शिविरों में फाॅर्म मुफ्त में उपलब्ध करवाए जाएंगे। अगर फाॅर्म नहीं मिलता है या इसे आस-पास की किसी फोटोकाॅपी दुकान में बेचे जाने का पता चलता है तब उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी वैद्य से मोबाइल नंबर 94079-19333 पर शिकायत की जा सकती है। इससे जुड़ी अन्य शिकायतें भी इस नंबर पर बताई जा सकती हैं।
पावती लेकर न्यू कंपोजिट बिल्डिंग जाएं

नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं। आपको पावती मिली है तो उसे लेकर तहसील कार्यालय नहीं, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग की स्थानीय शाखा में जाएं। वहां एक रजिस्टर है, जिसमें जाकर हस्ताक्षर जरूर कर दें। दरअसल, कई अभिहित अधिकारियों ने गलती से पावती में तहसील लिख दिया है।
सोमवार व मंगलवार को लिए जाएंगे आवेदन

पूर्व में तय स्थानों में सोमवार व मंगलवार को आवेदन जरूर लिए जाएंगे। यही कर्मचारी सामान्य निर्वाचन का काम भी देखते हैं, इसलिए शिविरों में नहीं जा सके थे। 1 जनवरी 2014 की स्थिति में 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक-युवती नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। - जय उरांव, तहसीलदार बिलासपुर
यहां लगेंगे शिविर
कोल इंडिया लेबोरेटरी विकास नगर, प्राइमरी स्कूल विष्णु नगर, शेफर स्कूल नेहरू नगर, मिडिल स्कूल जरहाभाठा कस्तूरबा नगर, छत्तीसगढ़ उमावि गांधी नगर पारिजात काॅलोनी, हरिजन छात्रावास भक्त कंवरराम नगर, मिडिल स्कूल तिलक नगर, मोहंती स्कूल ओम नगर, गजानंद सारथी स्कूल राजेंद्र नगर, मंगल भवन गायत्री नगर, नवीन प्राइमरी स्कूल मदर टेरेसा नगर, गर्ल्स कॉलेज अंबेडकर नगर, बाल श्रमिक स्कूल तालापारा, प्राइमरी स्कूल अंबेडकर नगर लक्ष्मीबाई नगर, राज इंग्लिश मीडियम स्कूल, सीएमडी कॉलेज विनोबा नगर, जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल विद्या नगर, प्राइमरी स्कूल तारबाहर संजय गांधी नगर, मिडिल स्कूल पानी टंकी प्रियदर्शनी नगर, रघुराज स्टेडियम निराला नगर, लाजपतराय स्कूल खपरगंज आजाद नगर, राघवेंद्र राव सभा भवन शहीद अशफाक उल्ला नगर, राघवेंद्र राव सभा भवन रामनगर, मुन्नू लाल स्कूल गोंड़ पारा सुभाष नगर, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मुन्नूलाल शुक्ल नगर, देवकीनंदन स्कूल लाजपतराय नगर, सीएमडी काॅलेज परिसर शिवाजी नगर, प्राइमरी स्कूल कुम्हार नगर संत रविदास नगर, प्राइमरी स्कूल किलावार्ड नागोराव शेष वार्ड, नागोराव शेष स्कूल कृष्णा नगर, मल्टीपर्पज स्कूल दयालबंद, एमएलबी स्कूल दयालबंद, डीपी काॅलेज गांधी नगर, डीपी कॉलेज इंदिरा नगर, प्राइमरी स्कूल दयालबंद तात्याटोपे नगर, प्राइमरी स्कूल टिकरापारा रामदास नगर, गुजराती धर्मशाला टिकरापारा, गुरुनानक स्कूल महाराणा प्रताप नगर, प्राइमरी स्कूल तोरवा विवेकानंद नगर, सेंट्रल स्कूल तोरवा शंकर नगर, मिडिल स्कूल हेमू नगर ओवर ब्रिज के नीचे, सामुदायिक भवन टैगोर नगर, प्राइमरी स्कूल चुचुहियापारा गणेश नगर, पटवारी प्रशिक्षण केंद्र चांटीडीह, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण केंद्र चांटीडीह, मिडिल स्कूल चिंगराजपारा, सबरी कन्या महाविद्यालय भक्त माता कर्मा नगर, साइंस कॉलेज श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, गोंडवाना समाज भवन अशोक नगर, रानी प्राइमरी स्कूल चांटीडीह रानी दुर्गावती नगर, कन्या शाला चांटीडीह मंगल पांडेय नगर, सेंट जेवियर स्कूल बीही बाड़ी वीर सावरकर नगर, शहीद भगत सिंह स्कूल अरविंद नगर, प्राइमरी स्कूल इमलीभाठा संत नामदेव नगर, वैदिक काॅन्वेंट स्कूल शास्त्री नगर, कन्या शाला पूजा अपार्टमेंट के सामने कपिल नगर।