पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलवन. मनरेगा का काम देने के लिए ग्रामीणों से घूस लेने का मामला सामने आया है। ग्राम चंगोरी के कुछ लोगों ने रोजगार सहायक देवकुमार साहू के खिलाफ पुलिस चौकी में रिपोर्ट करवा दी है। गांव में 19 लाख रुपए की लागत से तालाब गहरीकरण का काम चल रहा है। इसमें सौ से ज्यादा मजदूरों ने काम किया था।
दूसरे सप्ताह काम देने के लिए साहू ने जब 200-200 रुपए घूस मांगी तो दो मजदूरों भानुप्रताप और छतराम कैवत्र्य ने पुलिस के पास रिपोर्ट लिखवा दी। जनपद पंचायत के अधिकारी और पुलिस इस केस की जांच करने कल गांव जा रही है। मजदूरों का कहना है कि कई और गांवों में काम देने के लिए घूस का यही सिस्टम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में मनरेगा के कामों में गड़बड़ी की वजह से ही लोग पलायन कर रहे हैं। आरोपी रोजगार सहायक साहू का कहना है कि यह शिकायत दुर्भावना से की गई है।
गोदी में कम खुदाई करने की वजह से कुछ मजदूरों को निकाला गया था। इसमें से दो लोगों ने शिकायत कर दी। गुरुवार को ग्राम पैसर चंगोरी मजदूर बस से काम के लिए पलायन कर गए।रोजगार गारंटी के कार्यों का क्रियान्वयन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों के सरपंच व रोजगार सहायकों द्वारा कराया जाना है। कायदे से जहां भी रोजगार गारंटी के कार्य चल रहे हैं, वहां सभी जगह कार्य का निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कम से कम एक बार तो करना ही चाहिए लेकिन अधिकारी ने लवन क्षेत्र के कार्यों का एक बार भी निरीक्षण नहीं किया।
रोजगार गारंटी का कार्य बलौदाबाजार में गिनती की पांच पंचायतों में चल रहा है। इसी वजह से ग्रामीणों का पलायन जारी है। गुरुवार को भी लवन अहिल्दा मोड़ से ग्राम पैसर चंगोरी मजदूर बस से काम के लिए पलायन कर गए।रोजगार गारंटी का कार्य बलौदाबाजार में गिनती की पांच पंचायतों में चल रहा है। इसी वजह से ग्रामीणों का पलायन जारी है। गुरुवार को भी लवन अहिल्दा मोड़ से ग्राम पैसर चंगोरी मजदूर बस से काम के लिए पलायन कर गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.