पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंगाल दुष्कर्म मामला-स्टेज पर किया दुष्कर्म ताकि पूरा गांव देखे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. प. बंगाल के बीरभूम में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार लड़की और परिजनों ने बताया कि मुखिया के आदेश के बाद लड़की को गांव में ही बने ऊंचे स्टेज पर ले जाया गया। फिर सबने वहीं जाकर लड़की से दुष्कर्म किया। ताकि गांवभर के लोग ये सब देख सकें। दुष्कर्म करने वालों में लड़की के पिता की उम्र के भी लोग शामिल थे। लड़की ने बयान में कहा था कि उसके बेहोश होने तक लोग उससे दुष्कर्म करते रहे। इस बीच गांव के लोग दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने में लग गए हैं। कई लोगों ने बयान दिया कि लड़की के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ।
घटना सोमवार की है। बीरभूम के लाभपुर गांव के मुखिया ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का फैसला सुनाया था। लड़की का अपराध इतना था कि उसने दूसरी बिरादरी के लड़के से प्रेम किया। मुखिया ने पहले लड़की और लड़के पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...