(सांकेतिक फोटो)
बिलासपुर. पुराने बस स्टैंड के पास छेड़खानी करने वाले आॅटो चालक को युवती ने सबक सिखा दिया। पहले हाथ और फिर सैंडिल उतारकर धुनाई की, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले भी किया।घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है। तिफरा की 22 वर्षीय युवती पुराने बस स्टैंड के पास
मोबाइल दुकान में काम करती है। वह सुबह आॅटो से पहुंची। इसके बाद पैदल दुकान की ओर जा रही थी।
हनुमान मंदिर के सामने चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी मनीराम आदिल ऑटो क्रमांक सीजी 10 ई 4368 लेकर खड़ा था। युवती को देखते ही उसने छेड़खानी शुरू कर दी। युवती पहले चुप रही, जब उसकी छेड़खानी बंद नहीं हुई तो उसने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने सुना तो उन्होंने भी हाथ साफ कर लिया। कुछ देर बाद ट्रैफिक पुलिस पहुंची तो लोगों ने आॅटो चालक को उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
चुपचाप निकल जाती हैं युवतियां
पुराने बस स्टैंड में आए दिन छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। युवतियां परेशानी मोल नहीं लेना चाहती और चुपचाप चली जाती हैं। ऐसे में ऑटो चालकों के हौसले बुलंद हैं।