पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bhilai Players Showed Courage Made ​​of Harassment Clippings

भिलाई की खिलाडिय़ों ने दिखाया साहस, उत्पीडऩ की बनाई क्लिपिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई. छेडख़ानी करने वाले खो-खो संघ के महासचिव एस रामू के खिलाफ पीडि़त लड़कियों ने वीडियो क्लिपिंग के रूप में पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं। 27 और 28 जनवरी की दो वीडियो क्लिपिंग में रामू को कमरे में घुसी एक महिला खिलाड़ी को जबर्दस्ती किस करते और दूसरी लड़की को अपनी जांघ पर बैठाते रिकॉर्ड किया गया। क्लिपिंग पुलिस के पास पहुंच गई हैं।

इस केस में गिरफ्तार संघ के महासचिव एस रामू, कोषाध्यक्ष जगबंधु जेना व बालक टीम के मुरली रेड्डी को गुरुवार को कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। महिला खिलाडिय़ों ने बताया कि इस तरह की हरकतें कई महीनों से चल रही थीं। मामला हद से आगे बढऩे लगा, तो उन्होंने सारे सबूत इकट्ठा कर शिकायत करने का फैसला किया। 27 जनवरी को जब महासचिव रामू ने हॉस्टल के कमरे में आने के बाद एक महिला खिलाड़ी का हाथ पकड़ कर उसे चूमा, तो छिपकर बैठी खिलाडिय़ों ने इसे अपने मोबाइल फोन के कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया।

थोड़े देर बाद कमरे में जब दूसरी खिलाड़ी पहुंचीं तो रामू ने उसे पकड़ कर गोद में बैठा लिया। यह हरकत भी रिकॉर्ड कर ली गई। जांच के दौरान खिलाडिय़ों ने ये क्लिपिंग पुलिस के सामने रख दिए। हालांकि क्लिपिंग नाबालिग खिलाडिय़ों से जुड़ी होने की वजह से पुलिस ने इसे रिकॉर्ड में नहीं लिया। पुलिस ने कोच मुरली रेड्डी के पास से उस मोबाइल को भी जब्त किया, जिसमें लोड अश्लील वीडियो की क्लिपिंग हैं। इसे वह महिला खिलाड़ी को दिखाकर अश्लील हरकतें की थी। राम के खिलाफ छेडख़ानी के आरोप पहले भी लग चुके हैं।

जानबूझकर लड़कियों को दफ्तर में रखा
जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने जानबूझकर लड़कियों को सेक्टर चार स्थित संघ के दफ्तर में रखा था। ये तीनों जब वहां पहुंचते थे, तो सुरक्षा के काम में लगे लड़कों को किसी काम से बाहर भेज दिया जाता था।