पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर मंडल में 917 पदों पर भर्ती, अब आपको बेपटरी नहीं

बिलासपुर मंडल में 917 पदों पर भर्ती, अब आपको बेपटरी नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। रेल प्रशासन को भरोसा है कि बिलासपुर मंडल में 917 पदाें पर भर्ती हुए कर्मचारियों की ज्वाॅइनिंग के बाद व्यवस्थाएं काफी हद तक पटरी पर आ जाएंगी। सभी टिकट खिड़कियों पर कर्मचारी बैठने लगेंगे। इससे यात्रियों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। ऑफिशियल वर्क में तेजी आएगी और यात्री सुविधाओं से जुड़े कामकाज हो सकेंगे।

वर्तमान में बिलासपुर मंडल में अमले की भारी कमी है। रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर बिठाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं, जिसके कारण 24 घंटे आरक्षण की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अमले की कमी से लगातार चेकिंग अभियान चलाने में दिक्कत हो रही है। इससे निपटने रेल प्रशासन कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। माना जा रहा है कि खाली पदों पर नियुक्ति के बाद रुके काम को गति मिल जाएगी। इन्हें बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर व्यवस्थागत खामियों को दूर करने तैनात किया जाएगा। मार्च के शुरुआती हफ्ते में इनकी ज्वॉइनिंग की उम्मीद है।
एक नजर
पदों पर होगी भर्ती
917 44 टिकट कलेक्टर
24 जीएसएम
33 कमर्शियल क्लर्
316 ट्रैफिक अप्रेंटिस
500 ग्रुप डी
्रैक की सुरक्षा पर लगाए रेल प्रशासन ग्रुप डी के 500 पदों पर भी भर्ती कर रहा है। इनकी नियुक्ति के बाद लाइन दुरुस्तीकरण के काम सही ढंग से चलाए जा सकेंगे। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों को ट्रैक की देख-रेख के लिए रखा जाएगा।
ये होंगे लाभ
{आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर पर निर्धारित समय तक कर्मचारी मिलेंगे। अभी कई काउंटर खाली रहते हैं।
{यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी होगी।
{जोन के छोटे स्टेशनों पर भी सभी
टिकट काउंटर खुले रखे जाएंगे।
{टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
{दफ्तर के रुके काम में तेजी आएगी।
{ट्रैक की सुरक्षा पर अमला बढ़ाया जाएगा।
भर्ती के बाद समस्याएं कम होंगी
विभागीय और यात्रियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने इनकी नियुक्ति की गई है। ज्वाॅइनिंग के बाद समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं।''
बिलासपुर स्टेशन परिसर के बाद रेलवे कॉलोनियों रेलवे बिलासपुर स्टेशन के बाद अब अपनी कॉलोनियों की सुरक्षा का जिम्मा भी प्राइवेट एजेंसियों के हवाले करने जा रहा है। रेलवे अफसरों का कहना है कि इससे सुरक्षा बल की कमी को पूरा किया जा सकेगा। काॅलोनियों के लिए तीन सुपरवाइजर और 21 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड से आवेदन मंगवाए गए हैं। नई व्यवस्था मार्च तक शुरू हाे जाएगी। बहरहाल, अभी काॅलोनियों की सुरक्षा का जिम्मा रेलवे सुरक्षा बल के पास है।
सुरक्षा गार्ड हायर कर रहे हैं
रेलवे काॅलोनियों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट गार्ड हायर किए जा रहे हैं। पूरी तैयारी कर ली है। अगले महीने से काॅलोनियों की सुरक्षा प्राइवेट सुरक्षा कंपनी के हाथों में होगी।''
रवीश कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, बिलासपुर मंडल
- रवीश कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, एसईसीआर