बिलासपुर। कहते हैं एक तस्वीर बिन कहे बहुत कुछ कह बता देती है। कुछ ऐसे ही बिलासपुर के बंधवापारा तालाब की ये तस्वीर पिछले दो महीनों से कुछ बता रही है,शिकायत कर रही है।शिकायत भ्रष्टाचार की, कि कैसे लाखों की लागत से बना ये रेलिंग महज कुछ समय में ही धराशाई हो गया लेकिन जिम्मेदार हैं कि उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।उन्हेोंने अभी तक न तो इसके निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच-पड़ताल करवाई और न ही इसकी मरम्त की ओर ध्यान दिया।इसी का आलम है कि तालाब कि धराशाई रेलिंग शायद खुद इस तस्वीर के जरिए भ्रष्टाचार और निर्माण में हुए बंदरबांट की ओर इशारा कर रही है।