बिलासपुर। रेल यात्री अपराधों या सुरक्षा संबंधी मामलों की शिकायत एसईसीआर के टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 1322 पर कर सकते हैं। इसमें दर्ज शिकायतें बिलासपुर, रायपुर व नागपुर मंडलों के कंट्रोल रूम तक पहुंचेंगी। इस नंबर पर 24 घंटे और साल के 365 दिन आरपीएफ जवान मौजूद रहेंगे। शिकायत मिलने पर तैनात स्टाफ ट्रेन की लोकेशन के आधार पर संबंधित आरपीएफ को आप तक भेजेगा।