पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षाकर्मी संघ ने सीएम से की मुलाकात,समतुल्य वेतनमान समेत कई मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो -फाइल)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षा के अधिकार कानून के तहत उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ के पैरा शिक्षक संवर्ग को शिक्षा व आजाक विभाग के शासकीय शिक्षक पद पर संविलियन करने की मांग की। साथ ही 1 मई 2013 से शासकीय शिक्षकों के समतुल्य वेतनमान, मंहगाई भत्ता, आवास, चिकित्सा, गतिरोध व आदिवासी क्षेत्र का विशेष भत्ता स्पष्ट करते हुए आदेश देने की मांग की।
आठ साल की सेवा पूरी करने के बाद हर साल एक वेतनवृद्धि का वेटेज देेने, क्रमोन्नति और समयमान वेतन के आधार पर वेतनमान का निर्धारण करने, प्राइमरी और मिडिल प्रधान पाठक के पद पंचायत काे देकर शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति देने की मांग की गई। सीएम से मिलने वालों में संजय शर्मा, सुधीर प्रधान, संतोष सिंह, मनोज सनाड्य, प्रवीण श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।