पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में आग, अंधेरे के आगोश में पूरा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। मनेन्द्रगढ़, रविवार की शाम 6 बजे चैनपुर स्थित 132 केबी विद्युत सब स्टेशन के बड़े ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें काफी दूर से देखा जा सकता था। देखते ही देखते आग ने सब स्टेशन को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना से मनेंद्रगढ़ सहित चिरमिरी व आसपास के कोयलांचल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। चैनपुर के विद्युत सब स्टेशन से नगर सहित आस-पास कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। सब स्टेशन में आग लगते ही कोटमी व बांगो से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। लोगों को जानकारी हुई कि चैनपुर सब स्टेशन के बड़े ट्रांसफार्मर में आग लग गई है तो लोग चैनपुर में जमा होने लगे। जानकारी पर नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची।
वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक विद्युत सब स्टेशन में आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। बताया जाता है कि सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर स्थित है जिसमें से एक ट्रांसफार्मर पहले से ही खराब पड़ा हुआ है ऐसे में बिजली आने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि कितने दिनों में व्यवस्था बहाल हो पाएगी।