पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने दो दिन के लिए छोड़ा हैलमेट पहनने का नियम

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने दो दिन के लिए छोड़ा हैलमेट पहनने का नियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर । पूरे शहर में सिर्फ गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ही हेलमेट पहनकर जाने की अनिवार्यता है। यह तब से है जब से यूनिवर्सिटी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रुप में अपग्रेड हुई है। रविवार और सोमवार को चार्टर्ड एकाउंटेट एसाेसिएशन का प्रोग्राम है। यूनिवर्सिटी का इस प्राेग्राम से किसी तरह का कोई कनेक्शन नहीं है। इसके बाद भी रविवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग बेरोक-टोक बिना हेलमेट पहने जाते रहे।
सीयू में पिछले पांच सालों से कैंपस में हेलमेट पहनकर प्रवेश करने की अनिवार्यता है। यह नियम कैंपस में पूर्व में हुई घटनाओं के बाद लागू किया गया था। यूनिवर्सिटी का कोई भी प्रोग्राम हो कैंपस के अंदर हेलमेेट पहनकर ही आना होता था। बगैर हेलमेट के अंदर प्रवेश करने पर या तो मुख्य गेट पर तैनात गार्ड रोक लेते थे या फिर जुर्माना लगा दिया जाता था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे पूरी तरह से गंभीरता से लिया था। ऐसे शख्स जो अपने साथ हेलमेंट नहीं लाते थे उन्हें देने के लिए गेट पर ही अतिरिक्त हेलमेट रखा दिए गए थे ताकि वे उसे पहनकर कैंपस में प्रवेश करें और नियम भी नहीं टूटे।
यूनिवर्सिटी का उद्देश्य यही था कि स्टूडेंट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह नियम का पूरी तरह से पालन हो। यूनिवर्सिटी में हो रहे चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम के लिए ऐसा क्या हो गया जिससे कि लंबे समय से आ रहे नियम को शिथिल कर दिया गया। हालांकि नेट एग्जाम के दौरान यह देखने को मिला है कि परीक्षा होने की वजह से अंतिम वक्त पर इक्के-दुक्के लोगों को छूट दी जाती थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब दो दिन के लिए एक निजी प्रोग्राम के लिए नियम ही तोड़ दिया गया।
नियम तोड़ा नहीं गया

एसोसिएशन के डेलीगेट अधिक संख्या में आए हैं, सभी का हेलमेट पहनकर अंदर आना संभव नहीं था। इसलिए व्यवस्था शिथिल की गई। हेलमेट पहनना अनिवार्य है।'' आगे भी यह जारी रहेगा।
एचएन चौबे, प्रभारी रजिस्ट्रार, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी